प्रमुख कलाकार: क्रिस हेम्सवर्थ, बेंजमिन वाकर और टाम हॉलेंड। निर्देशक: रोन हॉवर्ड स्टार: 3...
अजय ब्रह्मात्मज प्रमुख कलाकारः शरमन जोशी, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर, डेजी शाह निर्देशकः व...
प्रमुख कलाकार: टॉम हार्डी, एमिली ब्राउनी। निर्देशक: ब्रायन हेजलैंड स्टार: 3 'लेजन्ड ' कह...
प्रमुख कलाकार: रेमंड ओचो, जैक ब्राइट, अन्ना पैक्विन और जैफ्री राइट। निर्देशक: पीटर सोन ...
प्रमुख कलाकार: रिद्धिमा सूद, मीनू हुडा और कुलदीप रूहिल निर्देशक: मधुरीता आनंद स्टार: 3.5 ...
मानसिक तनाव में कमी। आध्यात्मिक विचारों के प्रति सहज होंगे। परिवार आपनी ओर ध्यान देगा। यात्रा सुखद व नए अनुभव वाली हो सकती है।
-ज्योतिर्विद डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
प्रगतिशील विकास का अनुभव। नेतृत्व क्षमता अच्छी। लाभदायक अवसर की ओर प्रेरित। सफलता व यश। प्राथमिकता तय करेंगे। व्यावसायिक लोगों से संपर्क लाभ। उत्तरायित्व बढ़ेगा।
शत्रु पक्ष कमजोर। जीवनसाथी से स्नेह। मित्रों के मध्य हुई गलतफहमी दूर। भावनाएं प्रकट करेंगे। वित्त की उपेक्षा न करें। लोकप्रियता बनी रहेगी। समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
समस्याओं के प्रति संतुलित दृष्टिकोण रखें। अतीत की भूलों से सबक लेंगे। काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव आएगा। भारी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी।
सेहत व जोश अच्छा। भावनात्मक चुनाव से गुजरना होगा। नए विचार होंगे। मित्रों का सहयोग। सहजतापूर्वक कार्य कर सकेंगे। तजा ऊर्जा से भरपूर होंगे। अधूरे काम निबटा लेंगे।
व्यावसायिक अवसरों को अपनी ओर खींचेंगे। प्राथमिकताओं के समर्थन में खड़ा होना सीखें। ज्ञानवर्द्धक विषयों की जानकारी प्राप्त। समय का सदुपयोग तीखी प्रतिक्रिया न करें। स्नेही बने रहें।
मित्रों व सहयोगियों से सद्भाव मिलेगा। वित्तीय सुरक्षा अच्छी। विशिष्टजनों से संपर्क। सुख-शांति बनी रहेगी। लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। पति-पत्नी के मध्य मधुरता। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव।
परिवार आपका मार्गदर्शन व समर्थन चाहेगा। नकारात्मक सोच से बचें। बहुविधि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्य के बोझ से थकान। अंतर्ज्ञान पर भरोसा बनाए रखें।
लक्ष्य प्राप्ति शीघ्र। परिवार व मित्रों के प्रति पूर्ण निष्ठा। आत्मविश्वास में वृद्धि। कुछ दायित्व बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना सफल। आवासीय मामलों में कुछ फेरबदल करेंगे।
परिवार आपका मार्गदर्शन व समर्थन चाहेगा। नकारात्मक सोच से बचें। बहुविधि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्य के बोझ से थकान। अंतर्ज्ञान पर भरोसा बनाए रखें।
आयकारक समय का लाभ उठाएंगे। परिवार से स्नेह। यात्रा सुखद। उत्सुकता बढ़ेगी। मित्र आपसे उधार या सहयोग मांगेंगे। भावनाओं पर ध्यान देना आवश्यक।
आने वाला वर्ष 2016 राशि चक्र की इस पहली राशि के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। शनि, राहू, केतु और वृहस्पति का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का मिला जुला प्रभाव बना रहेगा। ये परिवार और व्यक्तिगत जीवन में अनुकूलता लिए हुए हैं। करिअर, शिक्षा, प्रोफेशन, स्वास्थ्य, प्रेम-संबंध और आर्थिक स्थिति के मामले में संभावनाएं तलाशने वाला साल है। इस राशि वाले व्यक्ति का जन्म 20 मार्च से 19 अप्रैल के बीच होने के कारण वे मंगल, सूर्य और गुरु से प्रभावित रहते हैं, तो इनको शुभ फल मिलने के बावजूद शनि की कठोरता के कारण कड़े इम्तहान के दौर से गुजरना पड़ता है। शुभ फल की कामना वाले इस साल के कुछ महीने संतोष प्रदान करेंगे, जबकि मध्य के बाद के दो माह थोड़ा कष्टकर हो सकता है, लेकिन जूझने की नौबत नहीं आएगी।
सूर्य केप्रभाव से आपकी सकारात्मक सोच और वैचारिक स्थिरता से सक्रियता बनी रहेगी। जीवनशैली को संयमित बनाए रखेंगे, लेकिन धन-संपदा की महत्वाकांक्षा बगैर परिश्रम, भागदौड़, सहयोग-समर्थन यारोग-प्रतिरोधकता में वृद्धि के संभव नहीं हो पाएगा।
आक्रोश, चतुरता, अहंकार, उग्र वाणी आपके नकारात्मक पहलू हो सकते हैं, तो अच्छी सेहत, पारिवारिक पृष्ठभूमि, प्रोपर्टी और सामाजिक दृष्टिकोण आपके लिए शुभ होगा। प्रेम-संबंध की नई शुरुआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती चली जाएंगी।
- डॉ. प्रेम शर्मा
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ में आने वाला साल शनि के प्रभाव से मुक्त रहेगा। यानि कि इस राशि वाले न तो वर्ष 2016 में शनि की ढैय्या से परेशान रहेंगे ओर न ही शनि की साढ़े साती से। बैल चिन्ह की यह राशि मिट्टी का प्रभाव समेटे हुए है और स्वामी ग्रह शुक्र का असर भाग्योदय में सहायक बनता है।
स्वभाव में भले ही शांति हो, लेकिन यह इसमें उग्रता आने की जल्दबाजी भी रहती है। यही इस राशि का नकारात्मक पहलू भी है। ऐसे व्यक्ति के लिए अपने करिअर या कारोबार का चयन काफी सोच-विचारकर करना सही होता है। सुख-एश्वर्य की चाहत बनी रहती है। विलासिता पूर्ण जीवन गुजरने की चाहत बनी रहती है। जो भी उपलब्धि मिलती है उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।
हालांकि पैसा अर्जित करने पर ध्यान ज्यादा रहता है। सामाजिक पहचान बनाते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन नोक-झोंक से भरी रहती है। आय-व्यय के मामले में 2016 साधारण रहेगा, लेकिन करिअर को और बेहतर बनाने के मौके मिलेंगे।
छोटी-मोटी बीमारियों को नजरंदाज करना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाली स्त्रियों को राहू और वृहस्पति की दशा के कारण घरेलू तनाव को लेकर विशेष तौर पर सकर्तकता आवश्यक है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के प्रतीक चिन्ह जुड़वां का अर्थ सकारात्मक परिवर्तनीशलता के साथ नकारात्मकता के भाव भी समाहित हैं। इसका मजबूत पक्ष एकाग्रता और तन्मयता के कार्यों से संबंधित है, लेकिन इसपर चंचलता का असर पड़ते ही कुम्हलाए हुए फूल जैसी स्थिति बनने में जरा भी देरी नहीं लगती है।
वैसे यह हाजिरजवाब, आकर्षक, चंचल-चपल और दोस्ताना व्यवहार वाले होते हैं। रूढि़यों के विरूद्ध प्रखर होते हैं। इनमें जिज्ञासा कूट-कूटकर भरी होती है, जिससे इनको सामाजिक पहचान मिलती है। समस्या का समाधान बुद्धिमत्ता और चतुराई से निकल लेते हैं। इसका स्वामी ग्रह बुध है, जो इस राशिवालों को भाग्य, साहस बौद्धिकता से भर देता है। इन्हें हर क्षेत्र का कमोवेश ज्ञान होता है और विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रियता हासिल करते हैं।
हालांकि इनका करिअर या प्रोफेशन का पक्ष कमजोर होने के कारण उनमें बदलाव आते रहते हैं। एक जगह नहीं टिकना इनके स्वाभाव में शामिल है। यह राशि भी शानि की ढैय्या या शनि के प्रभाव से वंचित है। इस कारण आनेवाले वर्ष 2016 कई संभावनाएं लिए हुए है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशि चक्र में यह चैथी राशि अंग्रेजी में कैंसर नाम से जानी जाती है, जिसका शब्दिक अर्थ केकड़ा है। इस राशि वाले व्यक्ति वे होते हैं, जिनका जन्म 22 जून से 23 जुलाई के बीच होता है। यह राशि भी वर्ष 2016 में शनि के प्रभाव से वंचित है। वैसे सामान्यतः इसके व्यक्ति चंद्रमा से प्रभावित रहते हैं और जल तत्वों के गुणों से भरे होते हैं। इनका स्वभाव तरलता लिए होता है और भाग्य सोमवार या बुधवार को प्रबल रह सकता है।
ये सपनीली आंखों वाले होते हैं और रचानात्मक सपने देखते हैं। स्वाभाव में भी काफी कोमलता होती भावना से भरे होते हैं। इन्हें कोई भी एक झटके में धोखा दे सकता है। आने वाले दिनों में इस राशि वाले सूर्य और बुध से प्रभावित रहेंगे। इनपर स्वस्थ्य संबंधी मिश्रित फल के योग बनेंगे, तो शारीरिक क्षमता में कमी आने का असर दांपत्य सुख पर रहेगा। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ने वाली हैं और यह आर्थिक मोर्चे को प्रभावित कर सकता है।
आने वाले कुछ माह में अगर धन लाभ, मान-सम्मान, पराक्रम और बल-बुद्धि को बढ़ा रहेगा, तो श्वांस नली या त्वचा के संक्रमण से बचना होगा। प्रेम और रोमांस का साथ भरपूर जीवन मिलेगा। वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक असर दोनों देखे जा सकते हैं।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की पांचवीं राशि उनकी है, जिनका जन्म 24 जुलाई से 23 अगस्त को होता है। इसका स्वामी सूर्य है, जो अपने स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रभाव से इस राशि वालों को अगर प्रताप से अभीभूत कर देता है और उसके स्वाभाव में आक्रामकता को भर देता है।
वैसे इनमें संतुलन बनाने की क्षमता, कार्यशीलता, मर्यादा, निडरता और स्वाभिमाना कूट-कूटकर भरी होती है। वे न केवल भाग्य के धनी होते हैं, बल्कि औरों का भी साथ बना रहता है। बातचीत में निपुणता के गुण के कारण लोगों को प्रभावित करने में माहिर होते है। बात-व्यवहार में श्रेष्ठता की झलक मिलती है। आनेवाले महीनों में इस राशि के युवाओं का करिअर महत्वपूर्ण रहेगा। खासकर विद्यार्थियों को बृहस्पति का लाभ विद्योपार्जन में मिलेगा और वे उत्साह से भरे रहेंगे। दिसंबर 2015 से अप्रैल 2016 तक उनके लिए अच्छा समय है। नौकरीपेशा या व्यापार करने वालों को परिश्रम के अनुरूप लाभ मिलेगा। अभी से मार्च 2016 तक धनागमन और प्रोपर्टी में इजाफा होने के विशेष योग बने हुए हैं, लेकिन राजनीतिक व सामाजिक प्रतिबद्धता बढ़ेगी।
आने वाले पांच माह तक सेहत में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ज्योतिषीय उपाय जरूरी है। भाग्याशाली दिन रविवार है, तो भाग्य में वृद्धि करने वाला रंग गहरा लाल और सफेद है। चांदी, तांबा या कांसे के धातु से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आपकी जागरूकता बढ़ेगी। शनि ग्रह का प्रभाव दांपत्य के मोर्चे पर आपको विचलित कर सकता है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
बुध ग्रह स्वामी वाली इस राशि के व्यक्ति का जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर का होता है। इस राशि वालों के लिए बुधवार और रविवार का दिन शुभ होता है। इनमें सूर्य और पृथ्वी का भी असर देखा जा सकता है। इनका व्यतित्व जहां आकर्षक होता है, वहीं ये परिश्रमी होते हैं। इनकी कोशिश हमेशा व्यक्तिगत पहचान बनाने की होती है और कायदे-कानून में बंधकर कार्य करने के प्रति सजग रहते हैं। आने वाला साल 2016 या वर्तमान माह आय-व्यय के मामले में महत्वपूर्ण रहेगा, तो दोस्ती-दुश्मनी और संबंध-सुधार की जोर-आजमाइश भी हो सकती है। चाहे आप नौकरीपेशा हों या कारोबारी, आपकी तरक्की के साथ-साथ आय भी बढ़ सकती है।
रूके कार्य को पूरा कर सकते हैं। अधिकारियों या सहकर्मियों का सहयोग आपके विकास में सहायक बनेगा। जनवरी, फरवरी माह सेहत के लिए प्रतिकूल प्रभाव वाला है, तो मार्च से मई तक खर्च की समास्या आ सकती है।
अगस्त के बाद आपको विविध उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं तथा पारिवारिक मामले में खुद को खुशनसीब समझेंगे। प्रेम-संबंध के मामले में नई बात हो सकती है। विपरीत लिंग के प्रति बनने वाला रूझाना लाभकारी हो सकता है तथा दान-पुण्य से मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरूस्ती हासिल हो सकती है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की यह सातवीं राशि तराजु जैसे संतुलन के बारे में बताती है। स्वामी ग्रह शुक्र वाले इस राशि के लोगों का भाग्यशाली रंग नीला व हरा है। आने वाले वर्ष 2016 में इस राशि पर शनि की साढ़े साती अंतिम दौर में रहेगी।
वैसे 23 सितंबर से 22 अक्टूबर को जन्म लेने वाले लोग पूरे साल शनि की साढ़े साती के प्रभाव में बने रहेंगे। हालांकि इनके लिए अच्छी बात यह होगी कि ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे। खोई हुई मान-मर्यादा फिर से मिल जाएगी और उतरती हुई साढ़े साती काफी हद तक लाभकारी साबित होगी। यह कहें कि अंतिम समय में जाते-जाते नई ऊर्जा से भर देगा और नए जोश से पिछले कष्टों को भूलकर कार्यों में लीन हो जाएंगे।
नए अवसर मिलेंगे। इसके अंतरगत आने वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और आदर्शवादी होने के साथ-साथ चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इनमें न्यायप्रियता और अदार्शवादिता कूट-कूटकर भरी होती है। ये गहरी दूरदर्शिता के अतिरिक्त यथार्थवादिता और विनम्रता परिचय देते हैं तथा धर्म परायण भी होते हैं।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की आठवीं राशि वालों की जन्म तिथि 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच या ये दोनों तारीखें होती हैं। इस राशि वाले स्वामी ग्रह मंगल व प्लूटो से प्रभावित रहते है । भाग्यशाली दिन मंगलवार और शुभ रंग लाल है। आने वाले साल में सूर्य, चंद्रमा और बुध का प्रभाव कारोबारी लाभ लिए हुए है। दिसंबर 2016 तक परिश्रम को प्रथमिक बनाना होगा।
इस पर शनि की साढ़ेसाती का मध्य भाग सक्रिय बना रहेगा। मानसिक तनाव, मतभेद, मनमुटाव, अनबन, आक्रामकता इनके लिए नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं। इस राशि वाले, पारिवारिक मांगलिक कार्य, देशाटन, तीर्थाटन और धर्म-कर्म पर पैसा खर्च करेंगे। नौकरी, करिअर या कारोबार में उन्नति के योग बन सकते हैं। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह अंतर्मुखी स्त्री चिन्ह वाला भी माना जाता है।
इनमें नीडरता और समय पर काम निपटाने की क्षमता होती है। इनके व्यक्तित्व में गजब की आकर्षण क्षमता होती हैं। इन्हें एक भावुक प्रेमी भी समझा जाता है। काफी हद तक प्यार के जुनून में डूब मरते हैं। इस दौरान अविश्वास, जिद और जलन इनकी कमजोरी बन जाता है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र में नौवां स्थान रखने वाले इस राशि में आने वाले दिनों में शनि की साढ़े साती के पहले चरण का दूसरा साल होगा। इसका मिलाजुला असर रहेगा। धन के मामले में अगर लाभ मिलेगा, तो भाग्य में कमी महसूस करेंगे। हालांकि पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
सेहत संबंधी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। शत्रुप़क्ष आपके प्रभाव के आग नहीं टिक पाएंगे। यह कहें कि सभी तरह से स्थितयां अनुकूल बन सकती है। विदेश यात्रा का योग है, तो आपके हाथों कोई मांगलिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। इस राशि वालों पर उच्चता और निम्मनता लिए हुए दोनों तरह के प्रभाव का असर होता है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति होने के कारण शुभ दिन बृहस्पतिवार होता है और भाग्याशाली रंग जामुनी, बैंगनी, लाल व गुलाबी है।
ऐसे व्यक्ति व्यक्ति आध्यात्म, साहित्य, धर्म तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होते हैं। यथार्थवादी होते हैं और किसी न किसी कार्य में इनकी व्यस्तता बनी रहती है। सकारात्मकता का प्रवाह प्रेम की असीम ऊंचाई प्रदान करता है। आने वाले साल में इनकी खूबियां सम्मान दिलाएगी तो करिअर को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता करने की बात नहीं है। मुख्य मूलमंत्र वाणी पर नियंत्रण रखने की है।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र के 10वीं राशि का शानि स्वमि ग्रह वाले इस राशि के व्यक्ति का भाग्याशाली दिन शनिवार और शुभ रंग भूरा, स्लेटी और काला है। इनका स्वाभव अनुशासनप्रियता लिए होता है। आनेवाला साल 2016 इनके लिए जीवन स्तर को सुधारने वाला साबित हो सकता है।
आय के स्रोत कई मध्यम से बनेंगे। कार्यक्षेत्र में इनकी एकाग्रता बनी रहेगी । इनमें महत्वकांक्षा तीव्र होती है और धीरे-धीरे धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि इनको सफलता मिलने में काफी समय लग जाता है। कई बार निराशा भी हाथ लगती है। इनकी एक खूबी यह भी है कि ये औरों से भी काम करवाने की क्षमता और योग्यता रखते हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए धन खर्च कर देते हैं। प्रेम के मामले में ये गंभीर होते हैं और इसमें जरा भी हड़बड़ी नहीं दिखाते हैं।
इनके जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता धीरे-धीरे आती है। दांपत्य जीवन सुखद होता है और अनैतिकता से कोसो दूर रहते हैं। आने वाले महीनों में इस राशिवालों का अगर मान-साम्मान बढ़ेगा तो करिअर या कारोबार में सफलता और तरक्की मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी असहजता आ सकती है। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की ग्यारहवीं रशि कुंभ का अर्थ घड़ा है। मौजूदा माह से लेकर आने वाले वर्ष के सभी माह में इनके लिए हर निर्णय महत्वपूर्ण होगा। कुछ अच्छी तो कुछ कड़वाहट के दौर से गुजरना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद, नौकरी में तनाव, कारोबार में अड़चनें, बाधित करिअर इत्यादि से जूझते हुए चोरी, आपदा, दुर्घटना और भय का सामाना करना पड़ सकता है।
महापुरुषों की प्रेरणा या सहकर्मियों की सलाह इनके लिए संबल का कार्य करेगी। नौकरीपेशा वाले कार्यक्षेत्र में अपनी कौशल और परिश्रम के बूते सहज बने रहेंगे। धनागमन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। शनि और यूरेनस स्वामी वाले इस राशि वालों के लिए रविवार और शनिवार भाग्यशाली दिन होते हैं।
इस राशि वाले वर्ष 2016 में शानि की ढैया या शनि के दूसरे प्रभाव से मुक्त रहेंगे। आने वाले कुछ माह तक इनकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी, जबकि करिअर या कारोबार के लिए वर्ष भर बदलाव की उम्मीद है। घर-परिवार में सुखद माहौल बनाना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से साल अच्छा गुजरेगा। प्रेम के मामले बौद्धिकता का प्रदर्शन करने और थोड़ी उग्रता दर्शाने के कारण प्रेम-संबंध में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS
राशिचक्र की अंतिम राशि आने वाले साल में शानि के प्रभाव से मुक्त रहेगा। अर्थात इसपर न तो शनि की साढ़ेसाती रहेगी और न ही शनि की कोई ढय्या। इस राशि पर बृहस्पति के विराजमान होने से 19 फरवरी से 20मार्च के बीच पैदा होने वालों में प्रबल प्रतापी, पराक्रमी और विद्वता का असर रहेगा।
इनका सोचा हुआ कार्य संपन्न होगा और परिवार के लिए अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे। हालांकि कुंठित प्रतिद्वंद्वियों का भी शामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मंे मजबूती के साथ-साथ स्थायी या अस्थायी कारोबार से धनोपार्जन करने में सफल रहेंगे। धर्म कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बृहस्पति ग्रह के स्वामी वाली इस राशि के व्यक्ति के स्वभाव में जलीय गुण होते हैं। इनमें अगर स्वाभाविक चंचलता रहती है, तो ऐसे व्यक्ति परोपकारी और शांत स्वभाव के भी होते हैं।
सहजता इनकी विशेषता है। साथ ही आध्यात्मिक, निःस्वार्थ और गूढ़ विषय की जानकारी हासिल करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। अच्छी सलाह देते हैं और ईमानदारी इनकी पूंजी होती है। सोमवार और गुरुवार इनके लिए भाग्यशाली दिन है, जबकि बैंगनी, समुद्री हरा, चमकीला गुलाबी भाग्याशाली रंग होते हैं।
पढ़ें अपना राशिफल जागरण एप में अभी डाउनलोड करें : AndriodIOS